Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर खड़े सवारी बाहन में भड़की आग, घर में था जन्मदिन का कार्यक्रम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बीजरी गांव में घर के बाहर खड़ी टाटा मैजिक सवारी वाहन में शनिवार रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। सूचना मिलते ही वाहन मालिक ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में भड़की आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वाहन जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया। वाहन मालिक ने इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई है। वाहन मालिक ने शरारती तत्व पर वाहन में आग लगाने की आशंका जाहिर की है। रन्नौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्राम बीजरी के रहने वाले वाहन मालिक वीर सिंह यादव पुत्र रतिराम यादव उम्र 40 साल ने बीती रात रन्नौद थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वीर सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को मेरे छोटे भाई कल्याण सिंह यादव के लड़के का 10 जून का कार्यक्रम था इसी लिए मैंने मेरे सवारी वाहन MP08T1709 को विनोद दांगी के घर के बाहर खड़ा कर दिया था। 8 अप्रैल की रात 1:00 बजे के लगभग एकाएक वाहन में आग की लपटे उठने लगे। देखते ही देखते वाहन आपकी पूरी तरीके से चपेट में आ चुका था। वाहन में लगी आग को देखते ही भगवत सिंह दांगी, राजेंद्र दांगी, नरेंद्र गुर्जर, शिवम गुर्जर और मौके पर मोहल्ले के और भी लोग पहुंच गए थे जिनके द्वारा आग पर पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों का प्रयास असफल रहा। वीर सिंह यादव ने गांव के राजकुमार दांगी पर वाहन में आग लगाने की शंका जाहिर करते हुए इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई है पुलिस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!