Press "Enter" to skip to content

चार पहिया के हाथ ठेले को एंबुलेंस बना कर न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचा दलित परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले से सामने आया जहां गरीबी और दबंगों की मार झेल रहा एक दलित परिवार एंबुलेंस का खर्चा वहन नहीं करने के कारण दबंगों के हमले में घायल मां बेटे को चार पहिया के हाथ ठेले की एंबुलेंस बना कर एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा.पीड़ित परिवार ने मेडिकल कॉलेज से एसपी ऑफिस तक करीब 5 किलोमीटर तक की दूरी घायल मां बेटे के साथ चार पहिया के हाथ ठेले से पैदल तय की.पीड़ित परिवार ने दबंगों पर कार्यवाही और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है.इस पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
जमीनी विवाद में मां बेटे पर किया जानलेवा हमला:
सिरसौद थाना क्षेत्र के टौंक गांव के निवासी पीड़ित परिवार के बड़े बेटे गुड्डा जाटव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही 5 लोगों ने उसकी मां धनो बाई जाटव और भाई कल्ला जाटव पर जानलेवा हमला कर हाथ पैर तोड़ डाले.इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों की जगह 4 लोगों पर ही कायमी की.जानलेवा हमला करने के बाद भी पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 307 ना लगाते हुए सामान्य मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है.केस दर्ज होने के बाद आरोपी खुलेआम घूम कर उन्हें धमकी दे रहे हैं. जबकि जिस जमीन की वजह से विवाद हुआ उस जमीन पर भी पीड़ितों को अब तक कब्जा नहीं मिला है.
पुलिस ने पीड़ित परिवार को दिया कार्यवाही का आश्वासन:
शिवपुरी एसपी कार्यालय पर मौजूद एसडीओपी दीपक तोमर ने पीड़ित परिवार उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 325 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.धमकी देने और जमीन संबंधी मामले में भी पुलिस जांच के बाद उचित कार्यवाही करेगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!