शिवपुरी में एक बहू शादी के अगले ही दिन उसके प्रेमी के साथ भाग गई। प्रेमी ससुराल पहुंचा और नई नवेली दुल्हन को अपने साथ ले गया। प्रेमिका को लेने आए प्रेमी ने ससुरालवालों को धमकाया कि कोई उसे रोकने की कोशिश मत करना। दुल्हन की सास ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में की।
महिला का कहना है कि 3 अप्रैल को उसके बेटे की बारात मुरैना जिले के सहसराम गई थी। 4 अप्रैल को बहू विदा होकर ससुराल आई। 1 दिन बाद यानी अगले दिन 6 अप्रैल को सहसराम का रहने वाला नीरज अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और बहू को साथ ले जाने की जिद करने लगा।
नीरज का कहना था कि उसने लड़की से पहले ही मंदिर में शादी कर रखी है। उसकी मर्जी के खिलाफ यह शादी हुई है, इसीलिए वह उसे लेने आया है। अगर किसी ने उसे रोका तो वह घर में उत्पाद मचा देगा। मेरी बहू भी रजामंदी के साथ नीरज के साथ चली गई। वह सभी लोग एक कार में सवार होकर आए और मेरी बहू को लेकर रवाना हो गए।
इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते शुक्रवार को मैं एसपी ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची है। मैं दोषियों पर कार्रवाई चाहती हूं।
महिला का कहना है कि इस घटना से उसे समाज में नीचा देखना पड़ रहा है। इस मामले में लड़की के पिता से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसके पिता का मोबाइल बंद आया। सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि महिला सीधे एसपी ऑफिस शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। शिकायत दर्ज करने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शादी के बाद प्रेमी प्रेमिका को ले भागा, प्रेमी बोला मैंने मंदिर से कर ली थी शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment