शिवपुरी: करैरा कस्बे में आज ओबीसी महासभा ने अवैध रेत के उत्खनन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर के नाम करैरा एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।
ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि करैरा क्षेत्र कल्याणपुर, चितारी, सोन्हर, सीहोर और मचावली में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में क्षेत्रीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में रेत का उत्खनन किया जा रहा है। रेत माफिया लगातार नदियों में पनडुब्बी और पोकलेन मशीन के जरिए रेत निकाल रहे है। इसके बाद डम्परों में भरकर रेत का अवैध रूप से परिवहन भी किया जा रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है।
अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन की कई शिकायतें पहले ओबीसी महासभा के द्वारा दर्ज कराई गई है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। रेत के अवैध परिवहन को अधिकारियों की खुली छूट दी जा रही है। ऐसे में रेत माफिया जब अधिकारी सहित क्षेत्रीय नेताओं को पैसे देना बंद कर देते है। उस वक्त रेत माफियाओं को काम बंद करना पड़ता है। जैसे ही पैसे पहुंच जाते है फिर से रेत का काम शुरू हो जाता है। हाल ही में प्रशासन ने रेत से भरे 17 डम्पर पकडे़ थे इसके बावजूद अभी भी रेत का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन मिलीभगत के चलते जारी है। ऐसे में अगर प्रशासन जल्द ही करैरा क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक नहीं लगाती है तो ओबोसी महासभा अनिश्चितकालीन धरना करेगी।

रेत के अबैध उत्खनन को रोकने OBC महासभा ने दिया ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment