शिवपुरी: करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के घसारही में तीन-चार दिन से अपने इकलौते बेटे की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही दिव्यांग मां का सपना बेटे की मौत की सूचना के साथ ही टूट गया। महिला के पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी और इकलौता बेटा ही घर को चलाने वाला सहारा था। अब उसकी भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत घसारही के ग्राम मोटा में रहने वाले रवि बेस (20) की मां सरोज दिव्यांग है। जबकि तीन बहनों में से दो बहनों की शादी हो चुकी है। रवि अपने मामा के यहां बीते 2 अप्रैल को अमोला क्रेशर रामपुरा गया था, तभी एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था।
रवि को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल शिवपुरी और फिर वहां से ग्वालियर रैफर कर दिया था। ग्वालियर में उपचार के दौरान रवि ने सुबह दम तोड़ दिया। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव में आई तो रवि की बहनों सहित मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सरोज रो-रोकर कह रही है कि ‘मेरा बेटा कहां चला गया, वो ही तो मेरे जीने का सहारा था।’ रो-रोकर मां बार-बार बेसुध हो रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया रहा।
रवि के कंधों पर थी घर की जिम्मेदारी
अपने पिता की मौत के बाद से इकलौते बेटे रवि के कंधों पर ही परिवार की गुजर-बसर की जिम्मेदारी थी। रवि पहले एक होटल मे काम करता था, इसके बाद वो महाराष्ट्र और गुजरात भी काम करने गया। वहां से आने के बाद वो एक ट्रक पर हेल्पर का काम करके परिवार का खर्चा चला रहा था।

भगवान तूने छीन लिया, मेरे जीने का सहारा, सड़क हादसे में घायल इकलौते बेटे की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment