शिवपुरी: उत्तर प्रदेश शव पहुंचाकर एंबुलेंस चालक का लौटते वक्त शिवपुरी जिले में मानसिक संतुलन बिगड़ गया। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने पकड़ा और कोलारस थाने लेकर पहुंच गए। छानबीन की तो गुजरात का नंबर मिला। परिजनों को कोलारस बुलवाकर चालक को सुपुर्द कर दिया है।
कोलारस टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि संजय (44) पुत्र गोपाल पटेल निवासी पारडी जिला बलसाड गुजरात 5 अप्रैल को एंबुलेंस में शव लेकर यूपी पहुंचा। शव पहुंचाकर वापस लौटते वक्त पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर मानसिक हालत बिगड़ गई। एक साथी को उतारकर कहा कि मेरा घर आ गया है। फिर भटकते हुए सेसई सड़क गांव तक आ गया। हाइवे से आउटर में एंबुलेंस खड़ी करके पेट्रोल पंप पर उत्पात मचाने लगा। पानी की लेजम काट दी।
पंप वालों ने पकड़ा और थाने ले आए। दस्तावेजों की छानबीन की तो गुजरात में परिजनों से संपर्क हो गया। गुजरात से परिजन 6 अप्रैल की सुबह कोलारस आ गए। एचसीएम अच्युतेंद्र सिंह कुशवाह ने कागजी खानापूर्ति की और संजय पटेल को उनकी पत्नी ज्योत्सना पटेल के सुपुर्द कर दिया। चालक के कब्जे से 21460 रु. भी पत्नी को लौटा दिए हैं। बताया जा रहा है कि चालक पहले नशे का आदी था।

UP से लौट रहे एम्बुलेंस चालक का मानसिक संतुलन बिगड़ा, पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment