Press "Enter" to skip to content

ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी जल्दी निकालने को कहा तो टोलकर्मियों ने कर दी मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर गुरुवार को तीन कर्मचारियों ने अंगूर से भरे ट्रक चालक की मारपीट कर दी। बचाने आए उसके दो अन्य साथी चालकों को भी पीटा। लुकवासा चौकी पुलिस ने टोल प्लाजा के तीनों कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

फरियादी गिर्राज सिंह गुर्जर ने गुरुवार को लुकवासा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कंषाना कंपनी का ड्राइवर है। ट्रक क्रमांक आरजे11 जीडी 1550 में अंगूर भरकर आ रहा था। अन्य साथी चालक गिर्राज व अजय सिंह दूसरी गाड़ियों में अंगूर भरकर इटावा जा रहे थे। गिर्राज का कहना है कि गुरुवार की दोपहर 3 बजे पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पहुंचे तो लाईन में मेरे ट्रक के आगे एक ट्रक था, जिससे टोल प्लाजा के कर्मचारी किसी बात पर विवाद कर रहे थे।

मैंने टोलकर्मियों से नाम व पता पूछा तो पप्पू जाटव निवासी कोलारस, राहुल शर्मा निवासी ईसागढ़ और तीसरे ने राधारमन धाकड़ निवासी किशनेपुर बताया। उनसे कहा कि मेरी गाड़ी में अंगूर भरा है, जरा जल्दी गाड़ियां निकालो। इसी बात पर तीनों गालियां देने लगे और जब गालियां देने से रोका तो राहुल ने डंडे से मारपीट कर दी।

बचाने के लिए कंपनी की अन्य गाड़ियों के ड्राइवर गिर्राज गुर्जर व अजय गुर्जर आए तो पप्पू जाटव व राधारमन धाकड़ ने लात घूसों से पीटा। गिर्राज का मोबाइल भी तोड़ दिया। टोला प्लाजा के दो-तीन अन्य कर्मचारी भी गालियां देते हुए आए। धमकी दी कि हमारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने तीनों टोलकर्मियों पर केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!