शिवपुरी के गुना बायपास पर शिमला मिर्च से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। अनियंत्रित ट्रक के नीचे दबने से एक 70 साल के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक के पिछले हिस्से में नीचे दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक शिमला मिर्च से भरा चार पहिया ट्रक सतनबाड़ा से इंदौर की ओर जा रहा था। गुना बायपास के पास तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने एक अन्य ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय गुना बायपास के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग यशपाल भोला पैदल जा रहे थे जो ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक के नीचे दबने से यशपाल भोला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक के पिछले हिस्से में दबे बुजुर्ग का शव निकलवाया। थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि ट्रक को जब्त किया गया है। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
टल सकता था हादसा
शिवपुरी में सुबह 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। इसके बावजूद कहीं न कहीं से भारी वाहन शहरी सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। दुर्घटना का शिकार हुए ट्रक को बायपास से होकर गुजरना था लेकिन यह ट्रक शहरी सीमा में यातायात पुलिस की लापरवाही से प्रवेश कर गया, जिसके चलते एक बुजुर्ग को जान गंवानी पड़ी। इससे पहले भी भारी वाहनों के चलते कई हादसे शहर में घटित हो चुके हैं।

शिमला मिर्च से भरा ट्रक पलटा, बुजुर्ग आया ट्रक की चपेट में, हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment