शिवपुरी: कूनो नेशनल पार्क से एक चीता शिवपुरी जिले की सीमा में आ गया है। कूनो से लगे पोहरी रेंज के जंगल में आने के साथ ही चीते ने चिंकारा का शिकार कर भी लिया है। नेशनल पार्क सीमा से बाहर आने के साथ ही कूनो की टीम चीते की निगरानी में लगी है। साथ ही सामान्य वन मंडल पोहरी रेंज की टीम भी चीते की सुरक्षा में तैनात है।
जानकारी के मुताबिक नेशनल पार्क कूनो से निकला चीता ओबान रातों रात शिवपुरी जिले की सीमा में आ पहुंचा। पोहरी रेंज की कैमई बीट से लगे गाजीगढ़ गांव के नजदीक चीता पहुंच गया। ओबान आबादी सीमा से करीब 3 किमी दूर गाजीगढ़ तालाब के पास बुधवार की सुबह करीब 5 बजे देखा गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:15 बजे ओबान ने चिंकारा का शिकार कर लिया और पूरे दिन उसी क्षेत्र में मौजूद है। चीते की ट्रेकिंग कर रही कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है। इधर पोहरी रेंज का फॉरेस्ट स्टाफ भी चीता की सुरक्षा में लगा हुआ है।
इससे पहले चीता ओबान कूनो के बफर जोन से लगे गांव में पहुंच गया था, वहां से गाजीगढ़ की दूरी करीब 14 से 15 किमी आंकी जा रही है। यानी चीता रातों रात कूनो की सीमा पार करके शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया।
चीता जहां आया, वह शिवपुरी-कूनो और रणथम्भौर का कॉरीडोर हिस्सा
चीता शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश किया है, वह माधव नेशनल पार्क शिवपुरी से कूनो और रणथंबौर के कॉरीडोर का हिस्सा है। यदि चीते को इसी तरह स्वतंत्र छोड़कर रखा जाए तो शिवपुरी नेशनल पार्क भी आ सकता है। बता दें कि टाइगर के लिए कॉरीडोर हिस्सा बनाया है, ताकि शिवपुरी से रणथम्भौर तक टाइगर आ-जा सकें। पिछले सालों में रणथंबौर से कूनो में पहले भी टाइगर आ चुके हैं।
जानवरों को रास्ता मिलता है तो शिवपुरी नेशनल पार्क आ सकते हैं
चीता जब तक जंगल में है, तब तक बहुत प्रयास नहीं करते हैं। ट्रेकिंग लगातार रखी जा रही है। कॉरीडोर वाले हिस्से की बात है तो जानवरों को रास्ता मिलता है तो शिवपुरी नेशनल पार्क आ सकते हैं। – उत्तम कुमार शर्मा, संचालक एवं सीसीएफ, सिंह परियोजना शिवपुरी

शिवपुरी की सीमा में आया चीता, गाजीगढ़ तालाब के पास चिंकारा का किया शिकार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment