शिवपुरी: विवाहिता की प्रसव के दौरान मौत को मायके पक्ष द्वारा षडयंत्र के तहत दहेज हत्या बता रहा है। पोहरी पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग रखी है। मायके पक्ष द्वारा अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। दहेज के लिए पुष्पलता उर्फ कृष्णा को ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों की जानबूझकर बरती गई लापरवाही की वजह पुष्पलता की मौत हुई है।
पिता रमेशचंद्र (60) पुत्र ओमकार लाल खांडे (धाकड़) निवासी ग्राम मझोला तहसील शाहबाद जिला बारां ने 4 अप्रैल को पोहरी पुलिस को बेटी की मौत के संबंध में आवेदन दिया है। रमेशचंद्र का कहना है कि छोटी बेटी पुष्पलता उर्फ कृष्णा की शादी 25 अप्रैल 2019 को शिवपुरी के एक होटल से दिलीप पुत्र विनोद धाकड़ निवासी ग्राम जामखो से हुई थी।
ससुराल वालों की लापरवाही से पुष्पलता की 9 मार्च 2023 को प्रसव के दौरान बच्चा सहित मौत हो गई। पिता के मुताबिक शादी के वक्त 5.11 लाख कैश, दो लाख की सोने की चैन, अंगूठी व अन्य जेवर, डेढ़ लाख का अन्य सामान और बाइक दी थी। लेकिन पति दिलीप अपाचे बाइक की मांग करने लगा।
सास रेखा व तीनों ननद रानी, रूबी, नीतू बोलती थी कि तेरे घर वालों ने अपाचे बाइक क्यों नहीं दी। सास गांव में किसी से बात नहीं करने देती थी। दामाद बेटी को शराब पीकर पीटता था। मई 2021 में दामाद को 30 हजार रु. फोन-पे किए, फिर से 45 हजार रु. भेजे।
दामाद दिलीप 22 सितंबर 2021 को बेटी पुष्पलता को लेकर आया और बोला कि 55 हजार रु. दो नहीं तो बच्ची को परेशान करुंगा। रिश्तेदारों के सामने 55 हजार रु. दिए। मायके पक्ष ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।

विवाहिता की प्रसव के वक्त मौत, मायके पक्ष का आरोप- दहेज हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment