शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना में एक महिला के घर बुधवार की देर शाम एक युवक घुस गया। आरोपी ने घर में सो रही महिला को पकड़ कर उससे बदतमीजी करने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ बदमाश काे पस्त कर दिया बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी। घबराए आरोपी को छत से कूद कर भागना पड़ा। हालांकि शिकायत के बाद में बदमाश को फिजिकल थाना पुलिस ने पकड़ कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एक महिला अपने घर में अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके घर में घुस गया। युवक ने पहले तो महिला को पकड़ कर उससे बदतमीजी करने का प्रयास किया, लेकिन जब महिला ने उसका विरोध किया तो युवक ने अपने पास से चाकू निकाल कर उसके यहां अड़ा दिया। महिला ने युवक को धक्का देकर दूर गिरा दिया और चीख पुकार करने लगी।
महिला को चीखता देख युवक ने उसकी मासूम बेटी की गर्दन पर चाकू लगा दिया। यह देख महिला अचानक डर गई लेकिन बेटी की जान खतरे में देख उसने युवक को जोर से लात मारी तो वह दीवार में जाकर लगा। इसके बाद महिला युवक पर हावी हो गई और महिला की चीख सुनकर पड़ोसी व अन्य रिश्तेदार आ गए तो युवक छत के रास्ते कूद कर भाग गया।
युवक कुछ दूरी पर एक बाड़े में छिपा मिल गया। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक की पहचान 21 साल के दिलशाद खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, बेटी के गले पर ररखा चाकू, बदमाश की पिटाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment