शिवपुरी: करैरा अनुविभाग के सिल्लारपुर गांव में बुधवार रात खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग भड़क गई। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आगजनी की घटना से किसान को लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है। किसान ने इस घटना के बाद प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सिल्लारपुर गांव के रहने वाले किसान अशोक रजक ने निवास साहू के ढाई बीघा खेत में बटाई से गेहूं की फसल की हुई थी। गेंहू की फसल पकने के बाद किसान अशोक ने फसल को कटवा कर खेत में इकट्ठा कर रखवा दी थी। बताया गया है कि किसान अशोक ने फसल की थ्रेसिंग करवाने के लिए थ्रेसर को भी बुलारा था बीती रात ही फसल की थ्रेसिंग की जाने थी। देर शाम किसान अशोक खाना खाने घर गया हुआ था। इसी दौरान खेत में रखी गेहूं की फसल में एकाएक आग भड़क गई कुछ देर में आग की लपटें उठने लगीं। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अशोक और ग्रामीणों ने फसल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास असफल रहा।
बताया गया है किसान के खेत में रखी 15 क्विंटल गेहूं की फसल जलकर खाख हो गई। किसान अशोक रजक का कहना है कि उसके खेत से होकर बिजली की लाइन भी नहीं गुजरी है। सम्भवत किसी व्यक्ति द्वारा फसल में आग लगाईं गई होगी। किसान ने हुए नुक्सान के मुआवजे की मांग की है। हालांकि आज सुबह पटवाली संतोष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर किसान को हुए नुकसान का पंचनामा बनाकर संभव मदद किसान को दिलाए जाने की बात की है।

खेत में कटी रखी गेंहूँ की फसल में लगी आग, कारण नहीं हुआ स्पष्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment