Press "Enter" to skip to content

जर्जर सड़कों को सुधरने मिले 4.5 करोड़, 3 नई सड़को को बनाकर लगाए ठिकाने / Shivpuri News

शिवपुरी. शहर को दो प्रोजेक्टों के चलते खोदकर बदहाल कर दिया गया। खराब हुई सड़कों की रिपेयरिंग (रोड रेस्टोरेशन) के लिए 4.50 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इतने बड़े बजट से शहर के 39 वार्डो में खोदी गई सड़कों को सुधारने की बजाय नपा के कुछ जिम्मेदारों ने साठगांठ करके तीन नई सड़कें बनाकर पूरी राशि ठिकाने लगा दी।

शिवपुरी शहर में खुदी पड़ी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए बीते साल नगरपालिका ने रोड रेस्टोरेशन के नाम पर 4.50 करोड़ के टेंडर लगाए थे। उस समय तो काम हो नहीं पाया, लेकिन उसके बाद नपा के जिम्मेदारों ने रिपेयरिंग के नाम पर एक-दो सड़कों को दुरुस्त करने के अलावा तीन नई सड़कें बनाकर उक्त पूरी राशि को शहर विकास में खर्च दर्शाकर ठिकाने लगा दिया। ऐसे में शहर की जर्जर सड़कों की हालत और अधिक खराब हो गई है।

यहां बनाई नई सड़कें इन कॉलोनियों मे

फिजिकल रोड से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक सीसी सड़क, आदर्श नगर में सीसी सड़क एवं अंबेडकर पार्क के पास सड़क बना दीं। इसके अलावा पटेल पार्क के पास वाली गली में पहले से बनी सड़क पर सवा इंच की परत चढ़ाकर पूरी सड़क का भुगतान ले लिया। महज खानापूर्ति के लिए कस्टम गेट में दो सड़कों का 300-300 मीटर की भराव करवा दिया, जबकि शहर की अन्य सड़कें बदहाल स्थिति में हैं और यहां से वाहन निकलना मुश्किल हो रहा है अधिक परेशानी शिवपुरी शहर की महल कॉलोनी, कृष्णपुरम कॉलोनी, फिजीकल एरिया, पुरानी शिवपुरी इमाम बाड़ सहित दर्जनों कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां सड़कें बीच में से खुदी होने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

झील संरक्षण परियोजना के तहत सीवर प्रोजेक्ट का काम पहले नगरपालिका को करना था, लेकिन बाद में यह काम पीएचई ने किया। प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत 45 करोड़ थी, जिसमें 10 प्रतिशत राशि अंशदान के रूप में नगरपालिका को पीएचई में जमा करानी थी। पीएचई ने उक्त अंशदान की राशि न लेते हुए उक्त राशि से रोड रेस्टोरेशन का काम करने के लिए नगरपालिका को पत्र भेज दिया था। दस, फीसदी 4.50 करोड़ की राशि नई सड़क बनाने में खर्च कर दी।

बहुत खराब थीं सड़कें, रोड रेस्टोरेशन होना था. जिन तीन सड़कों को नए सिरे से बनाया, उनकी हालत दो प्रोजेक्टों की खुदाई में बहुत अधिक खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें बना दिया। रोड रेस्टोरेशन में कितनी राशि का टेंडर हुआ था, यह याद नहीं है।

मनोहर बागड़ी, एसई नपा शिवपुरी

सीवर प्रोजेक्ट का काम नपा को करना था, जिसे डिपोजिट के रूप में पीएचई ने किया। नपा को 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना था, जो लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपए है। इस राशि से खोदी गई सड़कों की रिपेयरिंग होनी थी।

एलपी सिंह, ईई पीएचई शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!