शिवपुरी: शहर से लगी वन भूमि पर सिटी फॉरेस्ट को लेकर तैयारी चल रही है। सिटी फॉरेस्ट को लेकर भोपाल से आदेश जारी होने के बाद वन विभाग ने नगर पालिका के साथ मिलकर प्लानिंग शुरू कर दी है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो लुधावली से लगी 10 हेक्टेयर वनभूमि में सिटी फॉरेस्ट तैयार हो सकता है।
पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से सिटी फॉरेस्ट कारगर साबित हो सकते हैं। इसलिए सरकार ऐसे शहर जहां वन भूमि लगी है, वहां खाली पड़ी जमीन पर सिटी फॉरेस्ट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। शहर की लुधावली बस्ती से वन भूमि लगी हुई है, जहां आसानी से सिटी फॉरेस्ट तैयार हो सकता है।
भोपाल से आदेश जारी होते ही शिवपुरी रेंजर ने नगर पालिका सीएमओ के संग बैठक की। सिटी फॉरेस्ट के लिए वन विभाग और नगर पालिका को मिलकर काम करना है। सिटी फॉरेस्ट के लिए जमीन चिन्हित करके प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाना है।
वन विभाग और निकाय मिलकर बजट खर्च करेगी
सिटी फॉरेस्ट के लिए वन विभाग और नगरीय निकाय मिलकर बजट खर्च करेंगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किसका, कितना बजट रहेगा। शिवपुरी रेंजर और नगर पालिका सीएमओ की सिटी फॉरेस्ट को लेकर पहली बैठक हो चुकी है।
साईकिलिंग, वॉकिंग ट्रेक, एक्युप्रेशर वॉक सुविधाएं रहेंगी
वन भूमि पर तैयार होने वाले सिटी फॉरेस्ट आमजन के लिए सहज उपलब्ध रहेगा। सिटी फॉरेस्ट में साईकिलिंग, वॉकिंग ट्रैक , एक्युप्रेशर ट्रेक, नक्षत्र वन, ओपन जिम सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। शहर की जनता को घूमने के लिए हरा भरा वातावरण मिलेगा।
आर्किटेक्ट से सिटी फॉरेस्ट का प्लान बनवा रहे हैं
सिटी फॉरेस्ट के संबंध में भोपाल से डिमांड मांगी गई है। लुधावली से लगी वनभूमि में सिटी फॉरेस्ट तैयार हो सकता है। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ के संग बैठक हो चुकी है। आर्किटेक्ट से सिटी फॉरेस्ट का प्लान बनवा रहे हैं। उसके बाद आगे की तैयारी शुरू करेंगे।
– गोपाल जाटव, रेंजर, वन परिक्षेत्र शिवपुरी

साईकिलिंग, वॉकिंग ट्रेक, एक्युप्रेशर वॉक जैसी सुविधाएं के साथ बनेगा सिटी फॉरेस्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment