शिवपुरी: रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम इचौनिया में सचिव पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगा है। महिलाओं का कहना है कि लाडली बहना योजन में शामिल होने के लिए पंचायत सचिव से केवाईसी करने को कहा। इस पर सचिव ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को वे शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे।। उधर, सचिव का कहना है कि महिलाओं ने परिवार के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। उसका लैपटॉप भी तोड़ दिया है।
इचौनिया निवासी सुरेश धाकड़ के अनुसार 2 अप्रैल 2023 को शाम करीब साढ़े 7 बजे उसने पंचायत के सचिव गोवर्धन से कहा कि हमारे घर की औरतों की केवाईसी कर दो। इस पर गोवर्धन ने पंचायत के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह नवल सिंह धाकड़, कल्याण व भीकम के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर दी। जब सुरेश को बचाने के लिए लिए उसकी पत्नी भूरिया बाई, भाई रामबाबू व मां रामकली आई तो उन्हें भी पीटा गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की जगह सिर्फ एनसीआर काट दी। इसके बाद वे एसपी से गुहार लगाने पहुंचे।
इधर, पंचायत सचिव का कहना है कि मैंने शाम साढ़े 7 बजे तक केवाईसी की थी। मेरा लैपटाप डिस्चार्ज हो गया था। मैं जा रहा था तो रास्ते में चारों ने मुझे घेर लिया कि हमारी केवाईसी करके जाओ। मैंने कहा कि कल पंचायत भवन पर करवा लेना। इतने में वह मुझसे तू-तड़ाक करके बात करने लगे। इसी दौरान उनकी पुरानी रंजिश जिन पड़ोसियों से चल रही थी उनसे कहासुनी हुई तो उन लोगों में पथराव हो गया। इन लोगों ने उल्टा मेरा लैपटाप तोड़ दिया और लाडली बहना के फार्म फाड़ दिए।

लाडली बहना योजना की केवाईसी कराने को कहा था, सचिव बोला- उन्होंने मुझे पीटा, लैपटॉप भी तोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment