कोलारस: नवीन पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने शिवपुरी जिले का पदभार संभालते ही जिले के सभी थाना प्रभारियों की जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ, अवैध उत्खनन के विरुद्ध प्रभारी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये थे जिसके पालन में थाना कोलारस द्वारा ताबडतोड कार्यवाही करते हुये सट्टा खिलाने वालों पर दविस देकर राजेश जाटव निवासी सेसई को दिनांक 31.03.2023 को एवं सटोरिया रविन्द्र सिकरवार और रहीम शाह को दिनांक 03.04.2023 को सट्टा खिलाते हुये पकडकर उनके विरुद्ध धारा- 4(ए) द्युत क्रीडा अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं। थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा विगत 10 माह से कस्बा कोलारस में सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही करते रहे हैं। उनके द्वारा अभी तक वीरेन्द्र जाटव, लाला रघुवंशी, अशोकसिंह कुशवाह, ब्रजकिशोर जोशी, सनी दुबे, रविन्द्र सिकरवार (दो बार), राजेश जाटव, रहीम शाह, रोहित बैरागी के विरुद्ध सट्टा एक्ट की कार्यवाही कर सट्टा व्यापार को ध्वस्त कर दिया है। इसी प्रकार क्षेत्र के सबसे बडे जुआ रैकेट चलाने वाले छोटा शिवहरे नि. देहरदा गणेश को भी जिला बदर कराया गया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने कस्बा में स्मैक विक्रय करने वाले अंकित शर्मा को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर स्मैक के व्यापार की कमर तोड दी थी। इसके साथ ही स्मैक पीने वाले 6 स्मैकचिओं के विरुद्ध कार्यवाही करने से क्षेत्र में स्मैक संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग गया इसके साथ ही अन्तर्राज्जीय तौर पर मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 16 क्विंटल डोंडा चूरा, दो ट्रक, एक कार जप्त की गई है।
इनका कहना है
हम पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रघुवंश सिंह जी के निर्देशानुसार शराब, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन, मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंत कार्यवाही करेंगे। पूर्व में भी मेरे द्वारा कस्बा कोलारस में निरंतर कार्यवाही कर इन सभी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में और अच्छा प्रयास करेंगे।
मनीष कुमार शर्मा निरीक्षक
थाना प्रभारी कोलारस

SP के निर्देश पर कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पढ़िए खबर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment