Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत जगन्नाथपुरी गए तीर्थ यात्रियों का किया नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर के रेलवे स्टेशन से पीछे बुधवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन जगन्नाथपुरी की यात्रा पर रवाना हुई थी जो सोमवार को वापिस लौटकर आई। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और पार्षद रेलवे स्टेशन पहुंचे और तीर्थ यात्रियों के माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर पार्षद विजय बिंदास, रामसिंह यादव, अमर दीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, केपी परमार, गिर्राज शर्मा, मंत्री श्रीमंत सिंधिया के निज सचिव राजेंद्र शिवहरे सहित कई जनप्रतिनिधि मोजूद रहे। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा की आज हमारे शहर के परिवार के सदस्यों को लेकर जगन्नाथपुरी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर गई ट्रेन वापस आई हैं। हमने सभी को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की और से नपाध्यक्ष और टीम यात्रियों को यात्रा पर जाते समय उपयोगी सामग्री निशुल्क भेंट की जाती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!