शिवपुरी: एससी एसटी थाने के सामने नवाब साहब रोड चौराहे पर बरसों से गंदगी का बड़ा ढ़ेर बना रहता है , इतना ही नहीं प्रतिदिन उसमें सुबह-सुबह आग भी लगाई जाती है , जिससे यहां भयंकर वायु प्रदूषण होता रहता है और सुबह-सुबह पूरे क्षेत्र का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है , जिससे यहां से निकलने वाले राहगीरों , स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर के भक्तों, स्कूली बसों का इंतजार करते हुए बच्चों और दमे के रोगियों को बहुत परेशानियां हो रही हैं। साथ ही गंदगी के ढेर की वजह से आवारा सांडों का भी यहां आतंक बरपा हुआ है।
बार-बार ध्यान आकर्षित किए जाने के बावजूद भी नगरपालिका ने इस ओर कभी कोई ध्यान नहीं दिया है । राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों के विरुद्ध शहर में अन्य स्थानों पर भी कचरा जलाया जाता है। जिससे पूरे शहर में सुबह-सुबह वायु प्रदूषण फैल जाता है । नगर पालिका प्रशासन ने कई खबरों के प्रकाशित होने के बावजूद भी कई शिकायतों के बावजूद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है ।
सीएमओ नगरपालिका को इसे गंभीरता से लेकर प्रतिदिन इन गंदगी के ढेरों को उठाने की व्यवस्था सुचारू करनी चाहिए या इन घूरों को बनने से ही रोका जाना चाहिए अन्यथा यहां किसी भी दिन अन्य प्रकार की भी कोई दुर्घटना हो सकती है क्योंकि यहां बिजली की दो-दो ट्रांसफार्मर भी स्थापित हैं , यदि इससे कभी कोई हानि या जन हानि होती है तो नगरपालिका प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा।

थाने के सामने नवाब साहब रोड चौराहे पर कचरे के ढेर में रोज लगाई जाती है आग नगर पालिका ध्यान दें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment