शिवपुरी: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली करौंदी कॉलोनी में एक आरोपी के घर पर आज प्रशासन ने अपना बुलडोजर चलाया है साथ में बुलडोजर चलाकर मकान ध्वस्त किया है.
जानकारी के अनुसार आरोपी अज्जू उर्फ अजय शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा निवासी दुर्गापुरी चंद्राबनी नाका झांसी रोड जिला ग्वालियर हाल निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी पर झांसी रोड थाना ग्वालियर में कुल 15 अपराध चोरी, मारपीट, अवैध हथियार हत्या के प्रयास, लूट आदि के पंजीबद्ध है एवं जिला शिवपुरी के थाना अमला में दो अपराध नकबजनी के एवं थाना करैरा में एक अपराध नकबजनी का एवं थाना नरवर में एक अपराध नकबजनी का है तथा थाना कोतवाली में 5 अपराध अवैध हथियार मारपीट व नकबजनी के पंजीबद्ध है. आरोपी अज्जू और अजय शर्मा के विरुद्ध कुल 23 अपराध पंजीबद्ध जिसमें 3 अपराधों में आरोपी फरार चल रहा है. जिसके पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया है . इसके करौंदी निवास पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है. और उसके मकान को ध्वस्त किया गया है.
यह रहे मौजूद
एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता, नगरपालिका सीएमओ केशव सिंह सागर, एसडीओपी अजय भार्गव, थाना कोतवाली टीआई अमित भदौरिया, थाना प्रभारी फिजिकल अरविंद छारी, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव मौके पर मौजूद रहे.






Be First to Comment