शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन तथा सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक एम.के.जैन के मार्गदर्शन में जिले में दीवार लेखन, रैली, प्रचार रथ, नुक्कड नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में कलापथक दल द्वारा जनपद करैरा के ग्राम पंचायत सलैया के प्रांगण में आज रविवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
कलापथक दल के प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 23 से 60 वर्ष तक आयु की विवाहित, परित्याक्ता एवं विधवा महिलाओं के फार्म गांव-गांव व शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डाे में विशेष शिविर आयोजित किए जाकर भरवाये जा रहे हैं। सभी पात्र महिलाएं समग्र आईडी, ईकेवायसी, बैंक खातों की आधार सीडिंग एवं डीबीटी के लिए सहमति पत्र प्रस्तुति का कार्य करवायें। जिससे आवेदन करने के उपरांत ई भुगतान के माध्यम से राशि संबंधित महिला के बैंक खाते में सीधे भेजी जा सके। इस मौके पर सहायक सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

कलापथक दल द्वारा किया लाडली बहना योजना का प्रचार-प्रसार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment