Press "Enter" to skip to content

खनियांधाना TI एक्शन मोड़ में 4.5 किलो सूखा गांजा व एक स्कूटी कुल कीमती 3,50,000 किया बरामद / Shivpuri News

खनियांधाना शिवकांत सोनी: नवागत पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखने व विक्रय करने वालो के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया तथा जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त आदेश के पालन में खनियांधाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी गंगू पुत्र नन्नू केवट उम्र 45 साल निवासी ग्राम सिलपुरा नई बगिया के कब्जे से 2 किलो ग्राम सूखा गाजा जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमती 100000 रुपये अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद किया गया था आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी से अन्य आरोपियों के सम्बंध मे पूछताछ की गई तो आरोपी गंगू केवट के द्वारा बताया कि करीव पिछले एक वर्ष से गांजे का धंधा कर रहा हूं तथा उक्त गांजा प्राणसिंह पुत्र दसरथ सिंह लोधी निवासी ग्राम मनगुली थाना पिछोर व कल्ला उर्फ कल्याण सिंह पुत्र दसरथ सिंह लोधी निवासी ग्राम मनगुली थाना पिछोर जिला शिवपुरी के जो कि आपस मे जीजा साले है अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक एमपी 33 एम एच 8665 से गांजा छः हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से देकर जाते है जिसे मैं गाव गाव पुडिया बनाकर ग्राहको को विक्री करता हूँ उक्त सूचना पर से आरोपीगण प्राणसिंह लोधी उम्र 30 साल व उसका साला कल्ला उर्फ कल्याण सिंह लोधी उम्र 20 साल को कब्जे मे लेकर पूछताछ की तो बताया कि हम दोनो जीजा साले मिलकर अवैध शराब व अवैध गाजा की विक्री कई दिनो से कर रहे है हम लोग गाजा को झांसी तरफ से लेकर आते है तथा क्षेत्र मे ग्राहको को वितरित करते है तथा ग्राम सिलपुरा के गंगू केवट को भी गांजा देते है अभी भी हमारे पास ढाई किलो 2.5 किलो गांजा अपने होटल में छिपाकर रख दिया है उक्त सूचना पर से आरोपीगणों के कब्जे से 2.5 किलो सूखा गांजा व तथा गांजा सप्लाई करने वाले वाहन एक्टिवा स्कूटी क्रमांक एमपी 33 एम एच 8665 बरामद किया गया अभी तक आरोपीगणों के कब्जे से कुल 4.5 किलो गांजा एवं एक एक्टिवा स्कूटी कुल कीमती 3.5 लाख रुपये का माल बरामद किया जा चुका है तथा सप्लाई की चैन को ध्वस्त किया गया है अन्य सप्लायरो के सम्बंध में भी पूछताछ की जा रही है ।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!