शिवपुरी: शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर यातायात पुलिस ने रोक लगाकर रखी है। इसके बावजूद लगातार भारी वाहनों का प्रवेश नो एंट्री के समय जारी था। आज यातायात पुलिस ने ऐसे दस भारी वाहनों को पकड़ा है जो नो एंट्री के समय में शहर की सीमा में प्रवेश किए थे।
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि शहर में प्रवेश के लिए गुना वायपास, ग्वालियर वायपास और पोहरी रोड़ तीन मुख्य मार्ग है इस मार्ग से भारी वाहन प्रवेश न करें इसके लिए हर रोज यातायात पुलिस की तैनाती की जाती है। लेकिन इसके बावजूद फतेहपुर आईटीआई, करौंदी समवेल, दो बत्ती क्षेत्र से भी भारी वाहन नो एंट्री के समय शहर की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं इन मार्गों पर फिलहाल यातायात पुलिस की तैनाती नहीं की गई है।
आज यातायात पुलिस ने 10 ट्रक आईटीआई, झांसी तिराहा रोड, फतेहपुर रोड,दो बत्ती विष्णु मंदिर रोड से पकड़े हैं। यह वही पॉइंट है जहां ट्रैफिक पुलिस के पॉइंट नहीं लगते हैं इसी का फायदा उठाकर यह ट्रक यहां से प्रवेश करते हैं। इन सभी ट्रकों पर पांच पांच हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि नगर पालिका प्रबंधन से गुना बाइपास एवं ग्वालियर बाइपास पर हाइट लिमिट पोल जल्द से जल्द लगाने की बात हुई है जिससे रात्रि दस बजे के बाद भी शहर में कोई भारी वाहन प्रवेश ना कर सके।
बता दें लगातार नो एंट्री के समय भारी वाहनों का शहर में प्रवेश जारी है अब तक कई हादसे भी नो एंट्री में घुसे भारी वाहनों की वजह से हुए हैं। आगामी समय में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस प्रयासरत है।

NO ENTRY में आ रहे बाहनों को रणवीर यादव ने पकड़ा, 5 हजार को ठोका चालान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment