Press "Enter" to skip to content

तेज रफ़्तार ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, चाचा सहित 2 भतीजे घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें पहले सतनवाड़ा के स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से तीनों घायलों को उपचार एक लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार बीती रात बम्हारी गांव के रहने वाले महिप पुत्र हरिकिशन गुर्जर उम्र 30 साल अपने ट्रैक्टर से गांव की और जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर मोड़ पर आने के बाद बेकाबू हो गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए।

इस बीच सामने से आ रहे सोनू पुत्र भगवान सिंह गुर्जर उम्र 25 साल और सतेन्द्र पुत्र लाल सिंह गुर्जर उम्र 20 साल टैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे ट्रैक्टर चालाक सहिटी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुचना के बाद मौके पर पहुंची बम्हारी थाना पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार एक लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बम्हारी थाना प्रभारी राजीव दुबे का कहना है ट्रैक्टर काफी पुराना था इसी लिए यह हादसा घटित हुआ है। साथ ही ट्रैक्टर चालाक और घायल दो अन्य युवक आपस में रिश्तेदार हैं उन्होंने पहले परिवार में बात करने के बाद शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!