खनियांधाना शिवकांत सोनी: खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जबसे खनियाधाना थाने की कमान संभाली है तब से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिल रही है इसी कार्रवाई को देखते हुए आज खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के द्वारा एक अवैध रूप से गांजा भेज रहे आरोपी को धर दबोचा है जिसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया है जानकारी के अनुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखने व विक्रय करने वालों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया तथा जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त आदेश के पालन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस. डी. ओ. पी महोदय पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में आज दोपहर थाना खनियाधाना पुलिस को विश्वनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गंगू पुत्र नन्नू केवट निवासी ग्राम सिलपुरा नई बगिया का अपने दरबाजे पर बैठकर अबैध रूप से लोगों को गांजा विक्री कर रहा है उक्त सूचना पर से मय फोर्स मय वाहन के मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा तो एक व्यक्ति दरबाजे के पास से पुलिस को देखकर हाथ मे थैला लेकर भागने का प्रयास किया ज हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गंगू पुत्र नन्नू केवट निवासी ग्राम सिलपुरा नई बगिया का होना बताया अधिपत्य कब्जे मे रखे थैले के अंदर की पालीथिन के अंदर सूखा हरे रंग का गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला जिसे तौलकर देखा तो 2 किलो ग्राम गांजा कुल कीमती 1 लाख रुपये अवैध मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित पाया जाने से अपराध क्रमांक 173/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से अन्य आरोपियों के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है। बरामद माल – 2 किलो ग्राम सूखा गांजा, 320 रुपये नगद मिले कुल कीमती 100000 रुपये है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, SI रंगलाल मेर, ASI प्रकाश सिंह कोरव, अनूप, जयवीर, बच्चीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

बड़ी खबर: 2 किलो सूखा गांजा कीमती एक लाख रुपए पुलिस ने पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment