शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के मां बिजासन मंदिर पर मेले का समापन हुआ। जहां आज हजारों श्रद्धालु दूर दराज से पहुंचे। बिजासन मां के मंदिर पर हर वर्ष नवमीं को मेला भरता है और एकादशी को इस मेले का समापन होता है। मेले के समापन के दिन आयोजकों द्वारा नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस नाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दूर-दराज से पहलवान पहुंचते हैं।
104 किलो की पहलवान ने उठाई नाल
नाल प्रतियोगिता में अलग अलग बजनी नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सबसे ज्यादा बजनी नाल 104 किलोग्राम की रखी गई थी। इस नाम को उठाने का प्रयास बैराड़ तहसील के टोरियांपुरा के पहलवान सौरभ छारी ने किया था। पहलवान सौरभ के पहले तीन प्रयास असफल रहे लेकिन चौथे प्रयास में सौरभ ने नाल उठाने में सफलता हासिल कर ली। 104 किलोग्राम की नाल को उठता देख लोग हैरान रह गए। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवान सौरभ छारी का स्वागत किया। पहलवान सौरभ छारी ने बताया कि नाल उठाने की कला उन्होंने अपने बड़े भाई से सीखी है। मेले में सबसे ज्यादा वजनी नाल उठाने वाले पहलवान सौरभ छारी का आयोजन समिति ने सम्मान किया।
वर्षों से लग रहा मेला
इस अवसर पर नरोत्तम वर्मा ने बताया कि कोलारस अनुविभाग के ग्राम खरई में विगत कई वर्षों से मां बिजासन के मेला का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी मेले में दूर -दराज से आकर भक्तों ने मां के दरबार में अपना मत्था टेकते हुए अपनी मुरादें पूरी करने की प्रार्थना की। मेले में खेल-तमाशा, कुश्ती, झूला व नाल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इस नाल प्रतियोगिता में शामिल होने अन्य प्रदेशों के पहलवान भी शामिल हुए थे।

बैराड़ के पहलवान ने 104 KG वजन उठाया, कई राज्यों के पहलवान शामिल हुए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment