शिवपुरी: शिवपुरी में आज भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी द्वारा आज शिवपुरी एसपी को एक ज्ञापन सौंपा गया हैं. जिसमें उन्होंने धारा 307 बढ़ाएं जाने की मांग की हैं. भीम आर्मी द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा, आर्मी द्वारा प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया हैं.
जानकारी के अनुसार विजय नरवारे जिला भीम आर्मी जिला संयोजक ने बताया की 24 मार्च को सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोंका में पुराने विवाद के चलते यादव समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार पर कुल्हाड़ी, लाठीयों से जानलेवा हमला किया था. जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सिम्पल धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. जबकि घायल कल्ला जाटव पुत्र फतीजा जाटव निवासी ग्राम टोंका हाल निवासी कोलारस, माँ घनो बाई पर कुल्हाड़ी, लाठीयों से जानलेवा हमला किया था. इनका वर्तमान में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा हैं. इस मामले में धारा 307 का इजाफा नहीं किया गया हैं. भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा मांग की गई हैं की अपराध में धारा 307 बढ़ाई जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएँ. इस दौरान पूरी पुलिस फ़ोर्स एसपी ऑफिस पर तैनात रही.
भीम आर्मी ने बताया की अगर 7 दिवस में मांग पूरी नहीं की गई तो प्रदेश स्तर से शिवपुरी में चक्काजाम एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा.

भीम आर्मी ने टोंका गाँव में हुए हमले को लेकर एसपी को धारा 307 बड़वाने दिया ज्ञापन, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
- ऋण नहीं चुकाना पड़ा महंगा: 1 साल की सश्रम जेल, 9.60 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment