Press "Enter" to skip to content

ससुर ने पत्थर पटक कर दामाद का सिर फोड़ा, साली ने आंखों में भरी मिर्ची 3 पर FIR / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बैराज माता मंदिर से है जहां शुक्रवार की देर शाम मेला घूम कर लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक की 2 लोगों ने मिलकर लात घुसों और पत्थर से बेरहमी से पिटाई कर सिर फोड़ा दिया।पीड़ित ने बताया कि इस दौरान एक युवती ने उसकी आंखों में मिर्ची भर दी। घटना की रिपोर्ट पीड़ित युवक ने बैराड़ थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने एक युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता पुत्र ने की पिटाई बेटी ने आंखों में भरी मिर्ची
जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र आनंद नामदेव उम्र 22 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड शुक्रवार को बैराज माता मंदिर पर मेला घुम कर लौट रहा था तभी सुरेश राहुल और मंजू सेन ने अचानक पीछे से सूरज नामदेव पर हमला कर दिया।सुरेश और राहुल सेन ने लात घुसों और पत्थर से सूरज की बेरहमी से पिटाई की वहीं मंजू सेन ने सूरज की आंखों में मिर्ची भर दी।
युवक ने लड़की को भगाकर की थी शादी
बताया जा रहा है कि सूरज नामदेव ने 2 वर्ष पहले सुरेश सेन की लड़की को घर से भगा कर शादी की थी। इसी वजह से सुरेश सेन के परिवार की सूरज नामदेव से रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की शाम जैसे ही मौका मिला सुरेश सेन और उसके लड़के राहुल लड़की मंजू ने सूरज की बेरहमी से पिटाई कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!