सहरिया आदिवासी महिलाओं का दल दिल्ली हुआ रवाना
जिला पंचायत अध्यक्ष व कलेक्टर ने दल को दिखाई हरी झंडी
शिवपुरी: शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाएं राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान घूमेंगी। केंद्रीय पंचायत विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की सहरिया आदिवासी महिलाओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ है। गुरुवार को शिवपुरी से सहरिया आदिवासी महिलाओं के इस दल को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंदरयाल सहित अन्य अधिकारियों ने रवाना किया।
दल में 100 सहरिया आदिवासी महिलाएं शामिल
सहरिया आदिवासियों के इस दल में 100 महिलाएं शामिल हैं जो राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान घूमेंगी। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि इस दल में 100 सहरिया आदिवासी महिलाएं शामिल है जो मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं और रोजगार मूलक कार्यों में जुड़ समूहों का संचालन कर रही हैं।
दिल्ली जाने पर महिलाओं में दिखा उत्साह
सहरिया आदिवासी महिलाओं में दिल्ली जाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सहरिया आदिवासी महिलाओं ने कहा कि इस वह राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को देखना चाहती है इसलिए दिल्ली जा रही हैं। इस दौरान दल में शामिल सुनीता आदिवासी, माना आदिवासी, गायत्री आदिवासी और अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है क्योंकि वह ग्रामीण अंचल की महिलाएं हैं। उन्हें अब अमृत उद्यान देखने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में राष्ट्रपति भवन का यह अमृत उद्यान प्रसिद्ध है। इस उद्यान के खुशबूदार रंग-बिरंगे फूल न केवल देश के लोगों को आकर्षित करते हैं, बल्कि विदेशी नागरिक भी इसे देखने के लिए आते हैं। इसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इसी साल जनवरी में इसका नाम अमृत उद्यान किया गया था।

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान घूमेंगी शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment