शिवपुरी में 80 साल की बुजुर्ग महिला ने पुल से कूदकर जान दे दी। महिला का बुढ़ापे में कोई सहारा नहीं रहा इसलिए यह कदम उठा लिया। मामला जिले के शिवपुरी-खतोरा रोड स्थित पचावली गांव का है। महिला सिंध नदी के पुल से कूद गई। रन्नौद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पति की मौत, बेटों ने घर से निकाला था
रन्नौद थाना क्षेत्र के संघेश्वर गांव की रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला का नाम कलिया लोधी है। कलिया के 2 बेटे हैं दोनों की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद बुजुर्ग महिला कलिया को उसके बेटों ने घर में नहीं रहने दिया और भगा दिया था। कलिया के नाम जो जमीन थी वह भी दोनों बेटों ने अपने नाम करा ली थी।
यात्री प्रतिक्षालय को बना रखा था आशियाना
80 साल की बुजुर्ग महिला कालिया घर से निकाले जाने के बाद देहरदा तिराहे पर बने यात्री प्रतिक्षालय पर रहने लगी थी। इस बीच कलिया ने न्याय के लिए भी पुलिस सहित प्रशासन के दरवाजे भी खटखटाएं लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बुजुर्ग महिला कलिया ने कई वर्ष यात्री प्रतीक्षालय पर गुजारे थे। इस बीच कभी उसके बेटों को अपनी मां की याद नहीं आई। बुजुर्ग कलिया भीख मांगकर अपना जीवन बसर कर रही थी। आखिरकार बुढापे की लाठी कोई बनने को तैयार नहीं हुआ। संभवत यही वजह रही कि कलिया ने सिंध नदी के पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। रन्नौद थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

दो बेटे होने के बाद भी माँ ने यात्री प्रतिक्षालय को बना रखा था आशियाना, पुल से कूदकर दी जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment