शिवपुरी: शहर में एक मां-बेटे ने मकान बेचने के नाम एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। एक साल बीतने के बाद भी जब पैसे नहीं वापस नहीं मिले। तब पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
गौतम विहार कालोनी के रहने 58 साल के जगदीश अग्रवाल ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि मैंने कलावती रावत पत्नी अखेराज रावत और उसके पुत्र राकेश रावत निवासी दर्रोनी हाल निवासी गायत्री कालोनी से उनका गायत्री कालोनी में स्थित 50*30 में बना तीन मंजिला मकान खरीदा थ, जिसका सौदा 20 लाख में तय हुआ था।
मैंने मकान की स्वामी कलावती रावत और उसके बेटे राकेश रावत के साथ अनुवंध करते हुए 15 लाख रूपये दे दिए थे। इसके बाद रजिस्ट्री कराने की तारीख और शेष पांच लाख रूपये देने की दिनांक 15 अप्रेल 2022 तय हुई थी।
जगदीश अग्रवाल ने बताया की में वर्ष 2022 में 15,16,17,18 अप्रैल को अवकाश होने की वजह से पंजीयन कार्यालय बंद रहा में 19 अप्रेल 2022 को पंजीयन कार्यालय पैसे लेकर पहुंचा लेकिन कलावती रावत और उसका बेटा राकेश नहीं पहुंचे। इसके बाद कई बार मैंने मां-बेटे से संपर्क साधा लेकिन दोनों मिलने को तैयार नहीं हुए न ही मेरे पंद्रह लाख रुपए लौटाए।
इसकी शिकायत मैने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने शियात के बाद कलावती रावत और उसके बेटे राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

मकान बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, माँ-बेटे पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment