शिवपुरी: शहर में पहली बार 5 किमी लंबे रास्ते पर भगवान राम की शोभायात्रा का जुलूस निकलेगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में 18 डीजे, 15 झांकियां, 10 बग्गियों में संत-पुजारी, अखाड़े के पहलवान और वीर युवतियां बहादुरी और वीरता के करतब दिखांएगीं। यही नहीं रात्रि में मानस भवन परिसर में संगीतमय भगवान राम की स्तुति की नृत्य और शौर्य गाथाओं का प्रदर्शन होगा।
विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल विभाग संयोजक उपेंद्र यादव ने बताया कि शहर वासियों में भगवान राम की इस ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहली बार इस रथयात्रा समारोह में 18 डीजे सड़कों पर भगवान श्रीराम के जयकारों का गुंजायमान करते हुए चलेंगे। जिन पर राम भक्त युवा सामूहिक रूप से भक्ति और नृत्य करते हुए पैदल चलेंगे।
आम तौर पर पैदल चलें तो यह यात्रा 1 घंटे में आसानी से तय हो जाएगी लेकिन लोगों का हुजूम अधिक होने की वजह से यह 5 किमी की रथयात्रा भले ही दोपहर 2 बजे शुरु होगी लेकिन इसके माधव चौक चौराहे पर रात 8 बजे के बाद ही पहुंचने की संभावना है। इसलिए 6 घंटे का यह जुलूस जनसमूह के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
भगवान राम के जन्मोत्सव को मनाने के लिए जुलूस पर भगवान राम की स्तुति हर घर से होगी। लोगों की आयोजन में भागीदारी रहे इसलिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर कॉलोनी जाकर भगवान राम की इस यात्रा का आमंत्रण दिया है। जिसमें उनसे अपेक्षा की गई है कि वह जुलूस के दौरान अपने घर और प्रतिष्ठान से वह पुष्प वर्षा करेंगे।
इसके साथ ही माधव चौक पर समापन अवसर पर होने वाली आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही रात में विभिन्न कलाकारों द्वारा श्री राम की वंदना संगीत की स्वर लहरियों के साथ की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा के साथ शहर के जनप्रतिनिधि इस महाआयोजन में विशेष रुप से सम्मिलित होेंगे।
इन मार्गों से निकलेगी भगवान श्री राम की शोभायात्रा
आयोजक मंडल में शामिल विनोद पुरी गोस्वामी ने बताया किखेडा पति हनुमान मंदिर से दोपहर 2 बजे भगवान श्री राम की शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो नीलगर चौराहे होते हुए गुरुद्वारा रोड पर पहुंचेगी। यहां से राजेश्वरी रोड, महावीर कीर्ति स्तंभ, महावीर स्वामी मार्ग कोर्ट रोड, संयम कीर्ति स्तंभ चौक से न्यू ब्लॉक होते हुए, हंस बिल्डिंग से होते हुए लक्ष्मीनिवास से माधव चौक चौराहे पर कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ किया जाएगा।
आयोजकों ने यह भी बताया कि 5 किमी लंबे इस राम रथ यात्रा जुलूस की परमिशन जिला प्रशासन ने दे दी है और भक्ति उल्लास के साथ इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है। आयोजन में 25-30 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

18 डीजे, 15 झांकियां, 10 बग्गियों में संत पुजारी, पहलवान और वीर युवतियां दिखाएंगी करतब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment