शिवपुरी: पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत अतवेई में 11 साल पहले सचिव ने आंगनबाड़ी भवन बनवाने के लिए 4 लाख रुपए निकाल लिए। गबन की राशि जमा कराने के लिए नोटिस भी जारी किया। ना भवन बना और ना ही राशि लौटाई, इसलिए जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है। इसी तर 1.87 लाख के गबन मामले में अतवेई सचिव को भी निलंबित कर दिया है।
जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत जरियाकलां के सचिव सुरेंद्र शर्मा (वर्तमान ग्राम पंचायत वेसी में पदस्थ) को निलंबित कर दिया है। दरअसल सचिव सुरेंद्र शर्मा ने जरियाकलां में अपनी पदस्थी के दौरान साल 2011-12 में स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन बनवाने 4 लाख रुपए निकाल लिए थे। लेकिन उक्त राशि से भवन निर्माण नहीं कराया।
इसलिए मप्र पंचायत राज अधिनियम की धारा 92 के तहत वसूली प्रकरण दर्ज किया था। राशि नहीं लौटाई ना ही भवन बनाया, इसलिए सचिव शर्मा को निलंबित कर दिया है। इसी तरह ग्राम पंचायत अतवेई के तत्कालीन सचिव नेपाल सिंह वर्मा के खिलाफ भी 1 लाख 87 हजार 500 रुपए की वसूली का आदेश निकला था। नेपाल सिंह ने भी राशि जमा नहीं कराई, इसलिए निलंबित कर दिया है।

चार लाख रु. निकालकर आंगनबाड़ी भवन नहीं बनाया न राशि लौटाई, सचिव निलंबित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment