शिवपुरी: 48 घंटे बाद भी जब कोर्ट रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई व्यापारियों ने नहीं की तो बुधवार शाम सीएमओ केशव सिंह सगर ने नगरपालिका अमले के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानदारों का सामान ट्राली में भरवाया और उसे लेकर वह नगर पालिका पहुंच गए। जिसे व्यापारियों ने रसीद बनवाकर उठाया।
दरअसल सीएमओ केशव सिंह सगर नगरपालिका अमले के साथ सोमवार शाम बाजार से नालियों पर से अतिक्रमण हटाने गए थे। तब उन्होंने दुकानदारों को समझाइश और चेतावनी देकर कहा था कि वह 48 घंटे में अपनी दुकान के सडक के अतिक्रमण को हटालें। वरना बुधवार को मुझे हटाना आना पडेगा।
इसके बाद बुधवार को जब सीएमओ केशव सिंह सगर, स्वच्छता अधिकारी योगेश शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ कोर्ट रोड पहुंचे तो वहां नालियों पर अतिक्रमण कर सामान रखा हुआ मिला जिस पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने आशीष किराना, सिंघल स्टोर, गुप्ता ट्रेडर्स, अशोक कोर्ट रोड और बैग हाऊस की दुकान के बाहर रखी सामग्री को उठाकर उसे जब्ती में लिया और कार्रवाई की। जिस पर कुछ दुकानदार कुछ देर बार नगरपालिका पहुंचे और उन्होंने जब्त सामग्री को जुर्माने की रसीद कटाकर वापस लिया।

CMO ने कहा था अतिक्रमण हटाने को, नहीं हटा तो ट्रॉली में भरकर ले गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment