शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे के किनारे एक होटल के पीछे खेत में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली, सुचना के बाद बदरवास थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।
बदरवास थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि उन्हें आज सुबह फोन पर चौकीदार ने सुचना दी थी की बदरवास थाना क्षेत्र के गुना की और जाने वाले फोरलेन हाईवे पर पड़ने वाले हरियाणा-पंजाब होटल के पीछे जगदीश साहू के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।
सुचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतार कर शिनाख्त की तो युवक की पहचान नहीं हुई युवक के पास कोई भी परिचय पत्र सहित मोबाइल नहीं मिला है, न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।
आस पड़ोस में पूछताछ की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवा कर मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।
बताया गया है की युवक को इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखा गया है और न ही युवक के पास कोई दस्तावेज मिले है मृतक की उम्र 25-28 वर्ष बताई गई है। कयास लगाए जा रहे है कि युवक ने कही बाहर से आकर सुसाइड किया होगा या फिर युवक को फांसी पर लटका दिया होगा बदरवास थाना पुलिस ह्त्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

नीम के पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment