शिवपुरी: स्वास्थ्य विभाग ने भले ही कोरोना इनफ्लुएंजा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया हो, लेकिन शिवपुरी में इसको लेकर कोई बड़ी तैयारी नहीं दिख रही। हालांकि सीएमएचओ ने हाई अलर्ट के बाद एहतियात बरतने के साथ टेस्टिंग बढाने की बात कही है। लेकिन फिलहाल टेस्टिंग भी बंद है और वैक्सीन भी स्टॉक में नहीं है।
ऐसे में हालात बिगड़े तो एक बार फिर से कोरोना का कहर शहर भुगतेगा। दरअसल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है वह पत्र सीएमएचओ कार्यालय भी पहुंचा है। जिसमें इनफ्लुएंजा और कोरोना के लक्षण तकरीबन एक जैसे बताए गए हैं और इसके लिए एहतियात बरतने की बात कही गई है।
जिसमें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने के साथ-साथ लगातार हाथ धोना और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। लेकिन शिवपुरी में फिलहाल कोरोना टेस्टिंग बंद है, यही नहीं वैक्सीन भी स्टॉक में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन को एहतियात बरतने रणनीति बनानी होगी, वरना एक बार हालात बिगड़े तो फिर संभालना मुश्किल होंगे।
हालांकि ग्वालियर में पिछले हफ्ते एक केस कोरोना पॉजिटिव निकला है जो शिवपुरी निवासी था। लेकिन उसकी केस हिस्ट्री में शिवपुरी में किसी के संपर्क में नहीं आया। यही वजह है कि यहां सेंपलिंग नहीं हुई।
लेकिन खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि खांसी, बुखार के मरीज जिला चिकित्सालय सहित मेडिकल कॉलेज में बढ़े हैं ।पिछले 2 दिन की बात करें तो जिला चिकित्सालय में जहां बुखार और खांसी के 27 मार्च 108 और 28 मार्च 132 मरीज दर्ज हुए।वहीं मेडिकल कॉलेज में भी 27 मार्च 36 और 28 मार्च 56 मरीज खांसी बुखार के दर्ज हैं । ऐसे में 2 दिन में यह मरीज बढ़े है इसलिए बीमारी का खतरा भी बढा है।
निर्देश आते ही एहतियात बरतनी शुरू कर दी है
हमने निर्देश आते ही जिले में एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। अब हम टेस्टिंग भी बढाएंगे, वैक्सीन तो हमारे पास नहीं है, लेकिन हम सब तरह की तैयारी में जुट गए हैं। – डॉ पवन जैन, सीएमएचओ शिवपुरी

वैक्सीन खत्म, टेस्टिंग बंद, फ्लू और खांसी के बढ़े मरीज, CMHO बोलें तैयारी में जुटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- गोबर इकठ्ठा कर रही महिला की पीछे से खींची साड़ी, पति ने विरोध किया तो फर्से से किया हमला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर एसपी पहुंचे परिजन / Shivpuri News
- 50 हजार रुपये नहीं लाने पर प्रताड़ना, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; विवाहिता ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment