Press "Enter" to skip to content

ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे मिला युवक का शव, शौच के लिए गया था युवक / Shivpuri News

शिवपुरी: कस्बे के ठाकुर बाबा मंदिर सतनवाड़ा कलां के पीछे शौच के लिए गए ग्रामीण को एक युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मृत सतनवाड़ा कलां गांव का ही निकला।


जानकारी के अनुसार नरेश उर्फ गट्टू(40) पिता स्व: बाबूलाल पांडे निवासी सतनवाड़ा कला का शव मंगलवार की सुबह 7 बजे कस्बे के ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीण ओम प्रकाश चौधरी शौच के लिए झाड़ियों में गया तो वहां नरेश पांडे का शव पड़ा था जिसके बाद उसने सतनवाड़ा थाने जाकर थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही पुलिस ने पूछताछ में पता चला कि वह अपने बड़े भाई अशोक पांडे के साथ गांव में अकेला रहता है कुछ दिनो से बड़ा भाई बाहर मजदूरी करने गया है वह अकेला घर में रह रहा था। और शराब पीने का भी आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!