Press "Enter" to skip to content

ART सेंटर की भर्ती में फर्जीवाड़ा, धांधली का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: बीते रोज एड्य नियंत्रण समिति द्वारा एआरटी सेंटर शिवपुरी में केयर काॅर्डिनेटर पद पर ली गई भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ पर धांधली का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडित युवक भर्ती को लेनदेन करके महिला की भर्ती करने का आरोप लगाया है।


पीडित युवक भगवत सिंह बघेल ने कहा कि शिवपुरी में जिस आवेदक का चयन किया गया है उस अभ्यर्थी को आवेदन जमा करने की तिथि निकलवाने के बाद बुलाया और उसका फाॅर्म 4 दिन बाद भरा उसका ही सिलेक्शन किया गया है। भगवत बघेल ने बताया कि आवेदन जमा करने की तिथि निकलने के बाद चयन किया जाना गलत है क्योंकि मैं पात्र अभ्यर्थी था मेरा साथ धोखा किया जा रहा है।

पीडित युवक ने बताया है इस पोस्ट पर भर्ती प्रकिया के लिए अंतिम तिथि 24 जनवरी थी। परंतु 28 जनवरी को टीना अग्रवाल फार्म डालने आई थी। जिसपर से पीडित युवक ने आपत्ति दर्ज कराई तो आशीष व्यास जो तत्कालीन नोडल अधिकारी थे उन्होंने इस महिला का आवेदन लेने से इंकार कर दिया। बताया गया है कि उसके बाद जब पीडित युवक पेपर देने गया तो उसने देखा कि टीना अग्रवाल एक्जाम दे रही है।

जिसके चलते पीडित युवक ने इस मामले की शिकायत सीएमएचओं से मौखिक रूप में की। परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई और कल जब इसकी सूची चस्पा की गई तो पीडित को तीसरे नंबर पर रखते हुए टीना अग्रवाल को ज्योइंन करा दिया गया। पीडित युवक ने आरोप लगाते हुए बताया है कि इस भर्ती में धांधली हुई है और उक्त युवक इसपर आपत्ति करेगा इसके चलते उसे तीसरे नंबर पर रखा है। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने आज कलेक्टर से जनसुनवाई में भी की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!