शिवपुरी: शहर के बाला जी धाम मंदिर के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई। आगजनी का कारण बिजली के ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट-सर्किट को बताया गया है। बताया गया है कि ट्रांसफॉर्मर में से लगातार तेल टपक रहा था, इसकी वजह से आग और तेजी से भड़क गई। सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई को बंद करवा कर भड़की आग पर काबू पाया।
ट्रांसफार्मर से टपकता तेल बनी आग भड़कने की वजह
जानकारी के अनुसार शिवपुरी-ग्वालियर थीम रोड पर बालाजी धाम मंदिर, आयुष कोल्ड स्टोर के पास बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। यहां मंगलवार दोपहर अचानक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में आग भड़क गई। इसके बाद कई घंटों तक ट्रांसफॉर्मर में आग की लपटें उठती रही। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली के ट्रांसफॉर्मर से लगातार तेल टपक रहा था। दोपहर बिजली के ट्रांसफॉर्मर मैं हुई स्पार्किंग से उठी चिंगारी जब नीचे कचरे पर गिरीं तो आग की चिंगारी कचरे में भी भड़क गई इसके बाद तेल से लथपथ बिजली के केबिल में भी आग भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने आग लगने के बाद बिजली के ट्रांसफॉर्मर में कई धमाके जैसी आवाज आईं। आगजनी सूचना तत्काल विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई थी परंतु घंटों बाद तक विद्युत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे करीब डेढ़ घंटे बाद आए विद्युत के कर्मचारियों ने बिजली को बंद कराकर जैसे-तैसे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में भड़की आग पर काबू पाया।

ट्रांसफार्मर में भड़की आग, लगातार टपक रह था ट्रांसफार्मर से तेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment