शिवपुरी: अशोकनगर एसपी से शिवपुरी एसपी बने रघुवंश कुमार ने शिवपुरी एसपी का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर शिवपुरी एसपी से ग्वालियर एसपी बने राजेश सिंह चंदेल ने एसपी रघुवंश कुमार को चार्ज सौंप दिया है।
इस मौके पर शहर के प्रबुद्धजनों ने नवागंतुक एसपी का स्वागत किया और एसएसपी राजेश सिंह चंदेल को ग्वालियर एसपी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल शिवपुरी से ग्वालियर पदभार ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी 75 आपीएस की ट्रांसफर की सूची में शिवपुरी एसएसपी राजेश सिंह चन्देल का भी नाम शामिल था। उन्हें ग्वालियर एसपी को कमान सौंपी गई थी इसके साथ ही अशोकनगर एसपी रघुवंश कुमार को शिवपुरी एसपी बनाया गया था।
शहर से बाहर किया अपने कप्तान का स्वागत
आज शिवपुरी एसपी की कमान संभालने अशोकनगर एसपी रघुवंश कुमार शिवपुरी सड़क मार्ग से पहुच रहे थे इसी दौरान शिवपुरी के बडौदी क्षेत्र में पहुंचकर एएसपी प्रवीण भूरिया सहित एसडीओपी अजय भार्गव, कोतवाली टीआई अमित भदौरिया, देहात थाना प्रभारी विकास यादव,फिजीकल थाना प्रभारी अरविंद छारी सहित यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने उनका ने उसका स्वागत किया। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी पहुंचे थे।

एसपी रघुवंश कुमार ने शिवपुरी एसपी का चार्ज किया ग्रहण, पुलिस अधिकारीयों ने किया स्वागत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment