Press "Enter" to skip to content

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: ताजा मामला भौति थाना अंतर्गत खोड़ चौकी से आ रहा है। जहां पर एक माह पूर्व अज्ञात चोरों के द्वारा एक चोरी को अंजाम दिया गया था। जिसमें चोरों के द्वारा सोना चांदी के आभूषण सहित 80000 रुपए नगद भी चोरी किए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानदेव सिंह चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान निवासी नावली चौकी खोड़ लगभग 1 माह पूर्व अपने परिवार के सदस्यों सहित भोपाल गए हुए थे। और जब बह दिनांक 24 मार्च को घर वापस नावली आए तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। तुरंत ही घर में रखी कीमती चीजों की तलाश की तब कोई भी सामान नहीं मिला तो आसपास के लोगों के द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि घर का ताला तो लगभग 26-27 फरवरी से ऐसे ही आधा खुला हुआ पढ़ा है। जिस पर मानदेव सिंह के द्वारा खोड़ चौकी पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया साथ ही, पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के निर्देशन एवं भौती थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए। एक आरोपी आनंद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से कुछ चोरी गए आभूषण भी पुलिस के द्वारा जप्त किए गए है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बताया गया कि वह एवं उसके भाई देवेंद्र एवं परीबार के अन्य लोगो ने मध्य प्रदेश, राजस्थान के बॉर्डर पर रहने वाले कुछ मोगिया, कंजर जाति के साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही चोरी के माल का हिस्सा कर हम लोगों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से चोरी गया माल का कुछ हिस्सा बरामात कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में भौति थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक मुनेंद्र भदोरिया, आरक्षक संजय धाकड़, आरक्षण सुखबीर जाट, आरक्षक संजीव शर्मा, सैनिक भागीरथ मुख्य ब सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!