शिवपुरी: इस समय नवरात्रि और रमजान का समय चल रहा है. काली माता मंदिर रोड पर काफी तादात में भक्तों का आना जाना लगा रहता है. इस भीड़ भरी रोड पर खेड़ापति मंदिर से काली माता मंदिर के बीच में ठेकेदार के द्वारा बिना बजह गिट्टी डाल रखी है. जिससे रोड पर आने जाने वाले भक्तो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
आम जनता की परेशानी से किसी को नहीं है कोई सरोकार ?
अभी कुछ दिन पहले इसी रोड पर सांडो की लड़ाई में गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई.
प्रशासन की अनदेखी से यहाँ कभी भी घटित हो सकता है बड़ा हादसा ?
नगर पालिका प्रशासन और यातायात पुलिस विभाग के द्वारा कुछ दिन पहले शहर में रोड पर मटेरियल डालने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई थी. लेकिन इस मामले में प्रशासन के द्वारा ठेकेदार पर क्यों नहीं की जा रही है कोई कार्यवाही ?






Be First to Comment