शिवपुरी: माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में तीन टाइगर बलारपुर के जंगल में छोड़ दिए हैं। चैत्र नवरात्रि के समय टाइगर छोड़े जाने के साथ ही बलारपुर मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आखिरकार हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के चलते पार्क प्रबंधन को पीछे हटना पड़ा।
इसके बाद भी मेले के एक दिन पहले रविवार को दुकानदार गाड़ियों में सामान लेकर पहुंचे तो स्टाफ ने गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद दुकानदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सुरवाया थाना पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। दुकानदारों को सामान के साथ मेले में जाने दिया।
जानकारी के मुताबिक जिले सहित दूर-दराज क्षेत्रों से दुकानदार प्रसादी, मनिहार आदि सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, लोडिंग वाहनों में लेकर बलारपुर मेले के लिए रविवार की सुबह लेकर रवाना हुए। जैसे ही नेशनल पार्क के गेट पर पहुंचे तो मौजूद स्टाफ ने दुकानदारों को रोक दिया।
देखते ही देखते दुकानों की संख्या बढ़ती गई और फिर विवाद की स्थिति बन गई। दुकानदार पत्थर रखकर विरोध पर उतर आए। सूचना लगते ही सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दुकानदार और पार्क के मैदानी अफसरों से बातचीत की।
चूंकि प्रशासन भी श्रद्धालुओं की आस्था के चलते किसी तरह की रोक टोक के मूड में नहीं है। किसी भी तरह का विवाद ना हो, इसलिए श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से नहीं रोका जा रहा है। इसी के साथ दुकानदार अपनी दुकानों का सामान लेकर मेले में पहुंच गए हैं।
सोमवार से बलारपुर मेले में भारी भीड़ उमड़ेगी
बलारपुर मेला सोमवार से शुरू होने जा रहा है। शिवपुरी जिले के अलावा दूर दराज जिले और प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहेगा। तीन दिन तक चलने वाले मेले में हजारों श्रद्धालुओं के प्रतिदिन आने की उम्मीद है। पिछले साल दो लाख से अधिक श्रद्धालु आने का दावा मंदिर समिति द्वारा किया गया था। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या रह सकती है।

गाड़ियों सहित पार्क गेट पर रोकने पर दुकानदारों का हंगामा, बाद में दुकान लगाने अंदर प्रवेश दिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment