शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाने में एक प्रेमी जोड़ा हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लेकर पहुंचा। यहां दोनों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, करीब डेढ़ माह पहले हमने घर से भाग कर शादी कर ली है।
बैराड़ थाने में युवती ने बताया कि मेरे परिजनों ने मेरी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसी के चलते में थाने मैं हाजिर हुई हूं, मैं बालिग हूं और अपने जीवन के फैसले खुद ले सकती हूं। बैराढ़ पुलिस ने 19 साल की लाली सेन के बयानों को दर्ज कर उसके 23 साल के पति के साथ जाने दिया।
नवविवाहिता जब अपने बयान पुलिस को दर्ज करा रही थी इसी दौरान लाली सेन के परिजन भी थाने में पहुंच चुके थे। पुलिस की समझाइश के बाद लाली के परिजनों ने बेटी और उसके पति को आशीर्वाद देते हुए जाने दिया।
समाज बन रहा था बेड़ियां
शिवकुमार सोनी ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले मेरी मुलाकात लाली सेन से हुई थी। कुछ माह बीतने के बाद हम दोनों के बीच प्यार हो गया था लेकिन अलग-अलग समाज के होने के चलते हमारी शादी के लिए लाली के परिजन राजी नहीं थे। लाली के परिजनों ने पढ़ाई भी बंद करवा दी थी। कुछ समय बाद लाली के परिजन राजी भी हुए लेकिन समाज के लोगों ने उन्हें भड़का दिया था। यही बजह रही कि हमें घर से भागना पड़ा।
भोपाल में की शादी, फिर की मजदूरी
शिवकुमार सोनी ने बताया कि मैं और लाली बैराड़ से भागकर दिसंबर माह में भोपाल पहुंचे थे, जहां हमने कोर्ट मरीज के लिए एप्लाई किया था। शादी करने की तारीख 20 जनवरी 2023 मिली थी। इसी दौरान हम दोनों ने भोपाल में ही रहने का फैसला लिया। लगभग तीन माह भोपाल में ही काटने थे, पैसों की भी तंगी थी इसीलिए मैं मजदूरी करने लगा था जिस व्यापारी के यहां काम कर रहा था उसी ने हमें रहने की व्यवस्था भी दी थी। 20 जनवरी को हमने पहले भोपाल के आर्यसमाज मंदिर से शादी की और उसी दिन कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद भी परिजनों की नाराजगी दूर होने तक हम कुछ माह तक भोपाल में ही रहे। जब हमें परिजनों की नाराजगी में कमी होती दिखाई दी तो हम दोनों वापस अपने घर बीते रोज बैराढ़ आ गए। जहां हम पहले बैराढ़ थाने पहुंचे जहां हमने अपने बयान दर्ज कराए इसके बाद मैं और मेरी पत्नी घर पहुंचे। फिलहाल दोनों परिवारों ने हमारे रिश्ते को मंजूर कर लिया है।

थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, कहा भोपाल में कर ली शादी, परिजन नहीं थे राजी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment