शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरसौद थाना पुलिस ने फिलहाल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जमीन जुतवाकर लौट रहे थे मां-बेटे
जिला अस्पताल में भर्ती सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंका कालोनी निवासी 60 साल की धनो बाई जाटव पत्नी फजीता जाटव ने बताया कि गांव के रहने वाले सिरनाम यादव से मेरी पांच बीघा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सिरनाम मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहता था। सिरनाम ने मेरी जमीन पर इस बार कब्जा करते हुए गेंहू की फसल उगा ली थी इसकी शिकायत में पटवारी सहित आरआई से दर्ज कराई थी। बीते रोज में और मेरा बेटा कल्ला जाटव अपने खेत को जुतवाने ट्रेक्टर लेकर गए थे। मैं और मेरा बेटा खेत को जुतवाने के बाद वापस गांव पहुंचे ही थी। इसी दौरान सिरनाम यादव और उसके तीनों बेटे बंटी यादव, सिंधिया यादव और इमरत यादव लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुचे और हमारे साथ मारपीट करना शुरू कर दिए। एकाएक हमले में में और मेरा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की मदद से हमें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेटा बोला- भाई के पैरों में मारी कुल्हाड़ी
गुड्डा जाटव ने बताया कि मेरी मां के एक हाथ, एक पैर सहित कमर में फ्रेक्चर आए है साथ ही मेरे छोटे भाई के पैर को कुल्हाड़ी से काटने का प्रयास किया है मेरे भाई के दोनों पैर और एक हाथ फ्रेक्चर हुआ है इसके बावजूद पुलिस ने महज मारपीट की धराओं में मामला दर्ज किया है।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा करेंगे
सिरसौद थाना प्रभारी विवेक यादव का कहना है कि प्रारंभिक मामला मारपीट की धाराओं (341, 323, 294, 506, 34) में दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।

मां-बेटे पर ज़मीनी विवाद के चलते लाठी और कुल्हाड़ी से किया हमला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment