शिवपुरी: शिवपुरी माधव नगर में स्थित प्रज्ञा द प्ले स्कूल में आज से पांचवी और आठवीं के बोर्ड एग्जाम शुरू हुए हैं. इसी के चलते लगातार परीक्षा की गोपनीयता बनी रहती है लेकिन अन्य स्कूल के संचालक जिनका स्कूल सेंटर भी इसी स्कूल में पढ़ा है. वह स्कूल परिसर में घूमते नजर आए जबकि स्कूल संचालकों का यहां पर कोई काम नहीं है ना ही रोल नंबर देखने की अनुमति है लेकिन यह नियम को ताक पर रखकर अपनी मनमानी के चलते स्कूल परिसर में नजर आए संभवत इससे बोर्ड एग्जाम की गोपनीयता भंग होती है हालांकि किस कारण से यह स्कूल में गए हैं यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन इस तरीके से अन्य स्कूल संचालकों का स्कूल सेंटर पर जाना गलत है. इसकी शिकायत के बाद मौके पर डीपीसी द्वारा जाँच की गई लेकिन जब तक अन्य स्कूल संचालक मौके से भाग खड़े हुए हालांकि उनके फोटो वीडियो जाँच टीम को मिले हैं.
वायरल वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा हैं की कई बाहरी स्कूल संचालक प्रज्ञा द प्ले स्कूल परिषर में परीक्षा के समय आए हैं अब इनका आने का उद्देश्य तो नहीं पता लेकिन नकल का षड़यंत्र लगता हैं.
अशोक बशिष्ट
डीपीसी
मौके पर आकर जाँच की हैं जाँच के दौरान बाहरी व्यक्ति नहीं मिले हैं हालांकि फोटो वीडियो आए हैं उनकी जाँच कराकर कार्रवाई की जाएगी.
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया हैं कुछ फोटो वीडियो भी आए हैं जाँच टीम भेजी हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
ओआईसी
आरके पांडेय
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया हैं यह विषय बहुत गंभीर हैं. मैं मामले की जाँच करवाता हूँ जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
रविंद्र चौधरी
कलेक्टर शिवपुरी







Be First to Comment