शिवपुरी: शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर नाली बनाने को लेकर व्यापारी और नगरीय निकाय आमने-सामने हैं। व्यापारियों का कहना है कि हम चाहते हैं, नालियां बनें, लेकिन नालियां के ऊपर दुकान का रास्ता है, उसे न हटाएं। इससे व्यापारी परेशानी में आएंगे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि नगर के सौंदर्यीकरण के लिए ऐसा हो रहा है। कोर्ट रोड के दोनों और नालियां न होने से पानी निकास में परेशानी होती है इसलिए व्यापारी हमें सहयोग करें।
दरअसल कोर्ट रोड पर व्यापारियों का दो खेमा नालियां बनाने को लेकर आपस में बंट गया है। एक पक्ष चाहता है कि बारिश के समय में नालियां न होने से पानी दुकान के अंदर तक भर जाता है जिससे बडा आर्थिक नुकसान व्यापारियों को होता है। जबकि व्यापारियों के दूसरे थड़े का कहना है कि नालियों के ऊपर से ही तो यहां के रास्ते बने हुए हैँ।
ऐसे में कोर्ट रोड से नालियां हटाएंगे तो फिर व्यापारियों को बडी परेशानियों का सामना करना पडेगा। जबकि इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि नालियां जब तक नहीं बनेगी तब तक हमारे शहर की सुंदरता नहीं दिखेगी, हम कोर्ट रोड के दोनों और पेवर्स ब्लॉक लगाकर कोर्ट रोड के सौंदर्यीकरण को बढाएंगे। लेकिन उसमें व्यापारियों का सहयोग चाहिए। जिससे कि शहर को सुंदर बनाया जा सकें और हमारे शहर में गंदगी नहीं रहेगी। इससे शहर का विकास अच्छा भी लगेगा और बाहर से आने वाले लोग भी हमारे शहर की तारीफें करेंगे तो हमें प्रसन्नता महसूस होगी।
व्यापारियों की तीन बड़ी परेशानियां
पहली परेशानी: माधव चौक के पास से लेकर अनूप जनरल स्टोर तक जो नालियां बनी है वह अधिकांश जगह कवर है। यहां बीच में श्री निवास कॉम्पलेक्स के दुकानदारों का नगर पालिका अध्यक्ष से कहना था कि यहां हर बारिश में पानी भरता है और यहां पानी निकासी के लिए नालियां बननी चाहिए।लेकिन दुकानदारों की वजह से नालियां नहीं हैं। अब नालियां बन जाएं तो पानी निकासी को रास्ता मिलेगा।
दूसरी परेशानी: कोर्ट रोड पर जो दुकानें बनी हैँ वह एक सिमिट्री में नहीं हैं। इस वजह से कहीं नालियां ऊंचाई पर हैं तो कहीं नीचा ज्यादा है। ऐसे में यहां रहने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानों के रास्ते से बनी नालियां का रास्ता बंद कर रखा है। जिस वजह से कुछ दुकानदारों को परेशानी इस बात की है कि नालियां बन गईं तो उनके दुकान के अंदर जाने का रास्ता संकरा हो जाएगा। इसलिए वह कचरा बॉक्स तो दुकान के अंदर चाहते हैं लेकिन नालियां नहीं।
तीसरी परेशानी: कोर्ट रोड पर ही कुछ दुकानदारों का कहना है कि एक नियम के तहत घर और दुकान के आगे डेढ़ फुट का रास्ता तो मिलता है। इसके बाद नाली बनती है। लेकिन नगर पालिका डेढ फुट की जगह देने तैयार नहीं हैं।
सौंदर्यीकरण के तहत नालियां बनवा रहे
हम कोर्ट रोड के सौंदर्यीकरण को बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि कुछ व्यापारी आज भी हमारे घर आए और बोले कि नाली बननी चाहिए हम नालियां वहां बना रहे हैं, आगे हम पेवर्स लगाकर उसे सुंदर भी करेंगे। लेकिन व्यापारियों के इसमें हमारा सहयोग करना होगा।
गायित्री शर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका, शिवपुरी
नाली बने, पर दुकानों के लिए रास्ता भी मिले
हम भी चाहते हैं शहर सुंदर बने, नालियां बनें। लेकिन व्यापारी किसी भी तरह से परेशान न हो यह भी हम चाहते है। कम से कम उपभोक्ता और व्यापारी को दुकान के अंदर जाने का प्रोपर रास्ता मिले। कम से डेढ़ फिट का रास्ता तो मिल जाए। हम तो सुबह जब दुकान पर आए तो यहां नगर पालिका की हिटैची सब तोड़ फोड़ कर चुकी थी।
विष्णु अग्रवाल, मानसेवी सचिव, चैंबर ऑफ कॉमर्स शिवपुरी

नगरपालिका और व्यापारी आमने सामने: कोई नाली के लिए तो कोई रास्ते की कर रहा मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- गोबर इकठ्ठा कर रही महिला की पीछे से खींची साड़ी, पति ने विरोध किया तो फर्से से किया हमला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर एसपी पहुंचे परिजन / Shivpuri News
- 50 हजार रुपये नहीं लाने पर प्रताड़ना, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; विवाहिता ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment