शिवपुरी: चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर भव्य चल समारोह निकलेगा कायस्थ महासभा शिवपुरी चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर आगामी 27 अप्रैल को कायस्थ समाज अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रकट उत्सव पर भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाले जाने का निर्णय लिया है. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र भटनागर ने स्थानीय पटेल पार्क में आयोजित बैठक में चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कायस्थ महासभा 27अप्रैल को चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर सभी समाज बंधुओ के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगा जिसमें यह शोभायात्रा स्थानीय गायत्री मंदिर से प्रारंभ होते हुए सदर बाजार से निकल कर गुरुद्वारा चौराहे होते हुए पुरानी शिवपुरी स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पहुंचेगी। कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वीलोक के समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में एक साथ एक ही दिन आयोजित करने का निर्णय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी द्वारा भोपाल में आयोजित एक बैठक में लिया गया है। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी ने बताया कि इसी अवसर पर कायस्थ समाज के सभी वर्गो के साथ मिलकर चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किए जाने का ज्ञापन भी माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपे जाने का प्रस्ताव रखा गया है। चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महासभा के महामंत्री विकेश श्रीवास्तव ,राकेश भटनागर, उपाध्यक्ष श्री अनिल निगम ,श्री राजीव श्रीवास्तव एवम श्री उमाचरण श्रीवास्तव को सम्पूर्ण चल समारोह का संयोजक बनाया गया है। जबकि चलसमारोह की जानकारी सभी चित्रांश बंधुओ तक पहुंचाने का दायित्व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दुष्यन्त माथुर ,एवं उनके युवा साथियों श्री चिराग खरे ,करन भटनागर एवं दिलीप श्रीवास्तव को सौपी गई हैं।इस चल समारोह में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती यामिनी भटनागर एवं उनकी कार्यकारिणी को सौंपी गई है जिससे कि समाज के अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं एवम बच्चे सपरिवार इस चल समारोह में शामिल हो सके।बैठक के अंत में कायस्थ महासभा के कोषाध्यक्ष जसपत श्रीवास्तव एवम अविनाश सक्सेना ने बैठक में उपस्थित सभी समाज बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए सभी कायस्थ बंधुओ से एकजुट होकर चल समारोह को भव्य एवम् विशाल बनाने हेतु आग्रह किया.

27 अप्रैल को निकलेगा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का भव्य विशाल चल समारोह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment