Press "Enter" to skip to content

पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने कुएं में कूदकर दी जान / Shivpuri News

शिवपुरी: एक हैरान करने वाला मामला भौती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी से आ रहा है। जहां पर एक महिला ने कुये मैं कूदकर अपनी जान दी है । तो वहीं विवाहिता के परिवार जनों का आरोप है। कि हमारी लड़की को मारकर कर कुये में फेका है। जानकारी के अनुसार मृतक भारती पत्नी सोनू जाटव पुत्री अप्रवल जाटव निवासी दरगुआ,आसपुर, के परिवार वालों का आरोप है। कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार भारती से मारपीट कर दहेज की मांग करते रहते थे। अनेकों बार हमारे द्वारा भारती के ससुराल पक्ष वालों को पैसे दिए गए थे। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने एक कर्जे से ट्रैक्टर उठाया था। जिसकी किस्त भरने का दबाव भारती पर लगातार बनाते रहते थे। और पैसे ना लाने की स्थिति में भारती के साथ मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते रहते थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!