शिवपुरी: सर्किल जेल शिवपुरी में गुरुवार को दंत परीक्षण शिविर लगाकर कैदियों के दांतों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान करीब 70 कैदियों के मसूड़ों में इन्फेक्शन पाया गया है। प्रत्येक कैदी को परीक्षण के साथ कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया है। साथ ही समस्या से निजात पाने के लिए सुबह व शाम ब्रश करने की सलाह दी है। हर बार खाना खाकर कुल्ला करने को कहा है, ताकि मुंह का इन्फेक्शन मसूड़ों में न फैले। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मोहित शर्मा और चिंताहरण डेंटल क्लीनिक डॉ कांची उपाध्याय ने सर्किल जेल शिवपुरी में गुरुवार को दंत परीक्षण शिविर लगाया। कैदियों के दांतों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान लगभग सभी कैदियों के मसूड़ों में इन्फेक्शन पाया गया है। परीक्षण में पाई गई समस्या का कार्ड में उल्लेख किया है, ताकि कोई भी दूसरा डॉक्टर आसानी से कैदियों का इलाज कर सके। दांत और मसूड़े स्वस्थ्य रखने के लिए कैदियों को जरूरत सलाह दी गई।
बच्चों की ओरल हेल्थ को लेकर माता-पिता लापरवाह
जीएमस शिवपुरी के दंत विभागाध्यक्ष मोहित शर्मा बताते हैं कि शिवपुरी में माता-पिता अपने बच्चों के ओरल हेल्थ को लेकर लापरवाह हैं। दांत में कीड़ा लगने के बाद वह उतना ध्यान नहीं देते और फिर बाद में दांत गिर जाता है। क्लीनिक पर 14 साल तक की बच्चियों का मुफ्त ट्रीटमेंट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह हैं वजह : ब्रश नहीं करना, कैदियों को दवा की
व्यवस्था कराई जा रही दंत परीक्षण शिविर में अधिकतर कैदियों के मसूड़ों से संबंधित समस्या ब्रश नहीं
करना है। ऐसे कैदी जो पहले जेल में आने से पहले अत्यधिक तंबाकू का सेवन करते थे, उनके साथ समस्या ज्यादा है। परीक्षण के बाद कैदियों को दवाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। दवाओं के सेवन के साथ सुबह-शाम ब्रश जरूर करते रहें, इससे मुंह सहित मसूड़ों में सूजन की समस्या भीधीरे-धीरे खत्म हो आएगी।






Be First to Comment