Press "Enter" to skip to content

खिलौने, फ्रिज की आड़ में बिना GST कॉपर वायर ले जाते कंटेनर पकड़ा, सेलटैक्स महिला ऑफिसर ने किया जप्त / Shivpuri News


सेलटैक्स की महिला ऑफिसर ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से कंटेनर जब्त किया

शिवपुरी: सेलटैक्स की महिला ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर एक कंटेनर जब्त किया है जिसमें जीएसटी चोरी करके कॉपर वायर ले जाया जा रहा था। कंटेनर को कोलारस थाने लाकर रखवाया है। माल की गणना चल रही है जिससे कीमत के आधार पर जीएसटी वसूली की कार्रवाई की जा सके। जानकारी के मुताबिक सेलटैक्स ऑफिसर जय शर्मा पुलिस बल के साथ गुरुवार को कोलारस के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पहुंची। कंटेनर क्रमांक आरजे11 जीबी 9975 को टोला प्लाजा पर रोककर तलाशी ली गई। बालाजी लॉजिस्टिक एक्सप्रेस औरंगाबाद नाम से काटे गए बिल में रेफ्रिजरेटर, कूलर और खिलौने, जूते चप्पल आदि का उल्लेख था। यह माल दिल्ली के सुनील का बताया जा रहा है. जो मुंबई के लिए भेजा था। कंटेनर की तलाशी ली तो अंदर कॉपर वायर पाया गया जिसका बिल में कोई उल्लेख नहीं था। जांच में 10 किलो कॉपर वायर के 48 बंडल, 20 किलो के 44 बंडल, 50 किलो के 56 बंडल, 10 किलो के 50 बंडल मिले हैं। इसके अलावा सीलिंग फेन के 50 कार्टून हैं जिसमें हर कार्टून में पांच पंखे थे। माल की गणना की जा रही है, उसके आधार पर जीएसटी वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!